11 मई 2015 - 06:54
 शैख़ निम्र की रिहाई के लिए सऊदी अरब और बहरैन में प्रदर्शन।

सऊदी अरब और बहरैन की जनता ने वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ निम्र की रिहाई के लिए प्रदर्शन किये हैं।

सऊदी अरब और बहरैन की जनता ने वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ निम्र की रिहाई के लिए प्रदर्शन किये हैं।
सऊदी अरब की जेल में बंद वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ निम्र बाक़िर निम्र के प्रति समरसता व्यक्त करने और उनकी रिहाई के लिए सऊदी अरब और बहरैन की जनता ने प्रदर्शन किये। प्रदर्शनकारी, आले सऊद की अत्याचारी नीतियों के विरुद्ध नारे लगा रहे थे। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्रों क़तीफ़ और अलअवामिया के रहने वालों ने प्रदर्शन करके वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ निम्र बाक़र अन्निम्र से समरसता व्यक्त की और उन्हें तत्काल रिहा किए जाने की मांग की। इसी प्रकार के प्रदर्शन बहरैन की राजधानी मनामा के दक्षिणी क्षेत्र में भी किये गए। दोनों प्रदर्शनों में सऊदी अरब की दमनकारी नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के सुरक्षाबलों ने जूलाई 2012 में इस देश के वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ निम्र बाक़र अन्निम्र पर जान लेवा हमला करने के बाद उन्हें गिरफ़्तार करके जेल में डाला दिया था। सऊदी सरकार ने वरिष्ठ धर्मगुरू पर जनता को सरकार के विरुद्ध उकसाने का आरोप लगाया है।